का चश्मा कैसे उतारे?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 12:18

नजर का चश्मा हटाने के लिए डेली करें ये एक्सरसाइज, जल्द दिखेगा असर

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज

पेंसिल एक्सरसाइज

पेंसिल को हाथ में सीधा खड़ा करके पकड़ें। फिर उसे धीरे-धीरे अपनी आंखों के सामने लाएं और फिर दूर ले जाएं। इस तरीके को रोजाना दिन में 5 से 10 बार आजमाएं। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए यह बेहद कारगर तरीका माना जाता है।

पुतलियों को गोल-गोल घुमाएं

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आंखों की पुतलियों को घड़ी की सीधी और उल्टी दिशा में गोल-गोल घुमाएं। इस तरीके को दिन में 10 से 15 बार आजमाएं। ऐसा करने से आपकी आंखे स्वस्थ रहेंगी और उनकी रोशनी भी बढ़ेगी।

पलकों को जल्दी-जल्दी झपकाएं

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए पलकों को 20 से 25 बार जल्दी-जल्दी झपकाएं। आंखों की इस एक्सरसाइज को दिन में एक बार जरूर आजमाएं। ज्यादातर लोग फोन और कंप्यूटर चलाते समय अपनी पलकों को कम झपकाते हैं, जिसकी वजह से आंखों की रोशनी कम होती चली जाती है। पलक झपकाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

रोजाना पानी से धोएं आंखें

आंखों को अच्छे से धोएं

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोजाना सुबह और शाम आंखों में ठंडे पानी के छींटे मारना चाहिए। ऐसा करने से आंखें स्वस्थ रहती हैं और उनकी रोशनी भी बढ़ती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info